मनाली के गांव शनाग की विद्या नेगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त, जिला कुल्लू में ख़ुशी की लहर 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शिमला, 20 जून

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता विद्या नेगी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बीते करीब अढाई साल से महिला आयोग अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। विद्या नेगी का मनोनयन तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई।

उल्लेखनीय है कि विद्या नेगी वर्तमान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। वह कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के शनाग गांव निवासी विद्या नेगी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता व समाज सेवी हैं। उनके महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर मनाली में खुशी की लहर है। उनके घर उन्हें बधाई देने वालों का जमघट लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *