सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी के सराज में बादल फटने से हुई जानमाल की भारी क्षति की भरपाई करना मुशिकल है मगर इस भारी आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हर तरफ से लोग राहत पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। आपदा की इस घडी में भाजापा ओबीसी मोर्चा भी आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आगे आया है। इसी कड़ी में द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा ने चौहार घाटी के पार्टी कार्यकर्ताओं से एकत्रित की गई सहायता राशि से त्रासदी से सब कुछ खो चुके पीड़ित लोगों को खाद्य सामाग्री, बर्तन और कम्बल वितरित किए।
द्रंग भाजापा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद ठाकुर का कहना है कि सराज में बादल फटने से हुई भारी प्रलय ने मानवता को झकझोर करके रख दिया है। ऐसी मुशिकल घड़ी में पीडितों की मदद के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। प्रकाश चंद ने कहा कि पीडितों की मदद के लिए आगे आए बरोट पंचायत के तरवाण गांव के निवासी व जिला भाजपा के पूर्व सचिव काहन चंद, सुधार पंचायत के पूर्व प्रधान फतेह सिंह, धमच्याण पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल, खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता कपूर चंद, झरवाड़ गांव के निवासी भागमल ठाकुर, रोपा पंचायत के उपप्रधान हुक्म, लपास पंचायत के उपप्रधान देश राज, द्रंग ओबीसी मोर्चा के सचिव ओम चंद, ग्राम केन्द्र बरोट के अध्यक्ष रामदास, लपास के भाजपा कार्यकर्ता रक्षी राम, ओबीसी मोर्चा द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राजू राम, नवीन जोशी, द्रंग भाजा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बली राम, धमरेहड़ के राम सिंह, टिक्कर के सतीश कुमार, बूथ अध्यक्ष सिधू राम, द्रगड़ के शेर सिंह, द्रंग बीडीसी की चेयरमेन शीला देवी, चमेल सिंह, बरोट पंचायत के पूर्व परधान चमेल सिंह आदि चौहार घाटी गणमान्य भाजपा कार्यकर्ताओं का द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आभार व्यक्त किया है।