आनी में राष्ट्रीय पोषण माह पर शमशर में विभिन्न महिलाओं को बताई अनेको योजनाएं 

इस खबर को सुनें
 नेहरू युवा केंद्र क़ुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह को शमशर मे मनाया गया जिसमे सीडीपीओ ऑफिस आनी के सुपरवाइजर  चंद्रेश कुमारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को  अपने विभाग से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू खंड आनी के स्वयंसेवी संजय द्वारा पोषण सप्ताह की जानकारी महिलाओं को प्रदान की गई वही ओम प्रकाश द्वारा महिलाओं को पोषण सप्ताह की शपथ दिलाई गई। वही महिला विभाग से आई श्रुति ओर अक्षिता ने भी महिला संरक्षण, बाल विवाह व महिला अधिकारों पर जानकारी सांझा की । श्रुति ओर अक्षिता द्वारा भी महिलाओं को आपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वही ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्वीटी शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न जानकारियां महिलाओं को बांटी।  इस अवसर पर चंद्रेश कुमारी, स्वीटी शर्मा, कुमारी श्रुति, अक्षिता, ओमप्रकाश व संजय सहित विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व  सहायिकाओं ने भाग लिया।
शिक्षक दिवस पर एन0एस0एस0 यूनिट व इको क्लब निरमंड ने दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश 

सुरभि न्यूज़ आनी। निरमण्ड स्थित  राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में एन0एस0एस0 और इको क्लब के सँयुक्त तत्वधान में विद्यालय के स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य व स्कूल के अध्यापकों के सहयोग से विद्यालय  परिसर के समीप विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 पौधे रोप कर अलग तरह से अध्यापक दिवस मनाया। एन0एस0एस0 यूनिट ने प्रत्येक स्कूल प्रबंधन कमेटी के  सदस्यों व अध्यापकों को एक-एक पौधा भी वितरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने बताया की वृक्षारोपण से पूर्व शिक्षक दिवस की इस बेला पर विद्यालय की नई गठित स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वही बाद में स्कूल प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *