कैबिनेट में निथर व अरसू पीएचसी को सीएचसी स्तरोन्नत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ आनी। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएचसी निथर व अरसू का दर्जा बढाकर सीएचसी करने पर बेहद खुशी जताते हुए इस तोहफे के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्थानीय बिधायक किशोरी लाल सागर का आनी भाजपा मंडल की तरफ से आभार जताया है। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट  में नित्थर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरोन्नत करने की मंजूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरसू को भी सीएचसी स्तरोन्नत करना और जगातखाना, घाटू, बागीपुल व उरटू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी  है। आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए दी गई इन सभी सौगातें को कैबिनेट मंजूरी देने के लिए  आनी भाजपा मण्डल मुख्यमंत्री  जयराम  ठाकुर  का बहुत-बहुत धन्यवाद करता है। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए  आनी विधानसभा क्षेत्र के  विधायक  किशोर लाल सागर  व  संगठन से जुड़े सभी वरिष्ठ सहयोगियों  ने प्रयास किए हैं जिसके कारण यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन  सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के खोलने की  लोग काफी समय से  मांग कर रहे थे जिसे सरकार ने पूरा किया है और इन्हें मंजूरी प्रदान कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया है। इनके खुलने से निश्चित तौर पर लोगों को घर द्वार पर ही स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *