एकल विद्यालय अभियान प्रदेश भर में समाज सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है-प्रियंका

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

बरोट

खुशी राम ठाकुर

एकल विद्यालय अभियान के आँचल जोगिन्द्र नगर के संच बरोट की प्रमुख प्रियंका ने प्रतिमाह निर्धारित की गई 27 जून को बैठक आयोजित की गई। संच बरोट की प्रमुख प्रियंका ने  जानकारी देते हुए कहा कि एकल विद्यालय अभियान प्रदेश भर में समाज सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वर्तमान में समाज सुधार व निर्माण की गतिविधियों को बढ़ावा देने  की सख्त जरूरत है।  उन्होंने कहा कि जोगिन्द्र नगर के आंचल जोगिन्द्र नगर में 300 और संच बरोट के तहत 31 विद्यालय केन्द्र स्थापित है। इनमें पांच गतिविधियां बाल शिक्षा, आरोग्य शिक्षा ग्राम विकास व संस्कार शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन पांच शिक्षाओं के बिना समाज को चलाना बेहद मुशिकल है। यहाँ पर कुछ लोग अशिक्षित भी है और जो बच्चों को स्कूल के बाद अपने घरों में अध्यापन नहीं करवा सकते हैं। उनके बच्चों को एकल विद्यालय अभियान के कार्यकर्ता शाम को दो से तीन घंटे संस्कार शिक्षा तथा पढ़ाई करवा रहे हैं। बरोट की संच प्रमुख प्रियंका ने बताया कि इसके साथ–साथ एकल विद्यालय अभियान के कार्यकर्ता प्रतिवर्ष विद्यालय केन्द्रों में बच्चों के साथ पौधा रोपण में भी अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं।  उसके उपरांत संच समीति बरोट के अध्यक्ष खुशी राम द्वारा एकल विद्यालय अभियान की ओर से सभी आचार्यो को एकल के रजिस्टर, किताबें, कॉपी तथा बोलपेन आदि की सामाग्री वितरित की।  | नोट- बरोट में आयोजित मासिक बैठक में में भाग लेते हुए एकल विद्यालय अभियान के संच बरोट के एकल विद्यालय केन्द्र के आचार्यो का फोटो भी भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *