आनी में बिद्युत बोर्ड कमर्चारी संघ की बैठक आयोजित

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़
आनी
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्पलाई यूनियन आनी इकाई  की आम बैठक दुर्गा माता मंदिर सराएं हॉल आनी में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता  इकाई के प्रधान प्रमोद शर्मा ने की। बैैैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में आनी इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों. कार्यकारी सदस्य तथा ऊर्जावान सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में बोर्ड कर्ममचारियों की विभिन्न समस्याओं  पर विचार विमर्श किया गया। कमर्चारियों ने खासकर सुरक्षा उपकरणों की उचित उपलब्धता न होने पर चिंता जताई। साथ में कर्मचारियों ने आगामी होने वाले राज्य अधिवेशन पर भी विचार विमर्श किया।बैठक के बाद आनी ईकाई के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आनी विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता इंजीनियर विजय ठाकुर से मिला और कर्मचारियों की  विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस उपलक्ष पर आनी इकाई के वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत, अनुराग, राहुल, सन्नी, सुरेंद्र, ललित, महिला विंग की प्रधान  निर्मला ठाकुर, आरती, रमा, कुमारी ट्विंकल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा, महासचिव रघुवीर सिंह और आनी ईकाई के मुख्य सलाहकार नंदलाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य  घनश्याम शर्मा, सुरजीत, हुकुम ठाकुर, जय चंद, ठाकुर सेन, गुलाब, आउट सोर्स यूनियन के प्रधान  रविन्द्र कुमार, अजय वर्मा, मनी राम, विकास चौहान,  जूनियर ड्राफ्ट्समैन और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *