भुट्टिको सभागार में मनाई ठाकुर वेदराम की जंयती

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ कुल्लू। भुट्टिको की आत्मा स्व ठाकुर वेद राम की 101वी जंयती भुट्टिको सभागार में कोविड वैश्विक माहमारी के चलते सूक्ष्म रूप में मनाई गई। ठाकुर वेदराम की जंयती पर उनकी मूर्ति पर सभा अध्यक्ष एवं पूर्व  बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर द्वारा फूल मालाएं अपिर्त की गयी। इस अवसर पर भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि ठाकुर वेद राम ने अल्प आयु में कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिसे कोई साधारण मनुष्य नही कर सकता था। उन्होंनें हजारों साल पुराने दस्तकारी कार्य को जिन्दा रख कर बुनकरों के लिए रोजगार का एक सुदृढ़ रास्ता तैयार किया है। ठाकुर वेद राम के अथक प्रयासों, कड़ी मेहनत व कुवार्नी से भुट्टिको सभा आज जिस मुकाम पर पहुची है उसके लिए उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता। ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि भुट्टिको की ओर से ठाकुर वेदराम की जंयती के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष कई प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उलेखनीय उपलब्धियाॅ हासिल करने पर ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता रहा है, कोविड-19 महामारी के चलते अभी यह समारोह सम्भव नही हो पाएंगे। स्थिति सुधरने पर ऐसे कायर्क्रम सभा में सुनिशचित किये जांएगे। कोविड़-19 के कारण समारोह में समाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर , हिमवुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रहम स्वरूप ठाकुर, सभा उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, निदेशक मण्डल की सदस्या निमर्ला देवी, कलावती, इन्द्रा देवी, मुख्य महाप्रबंन्धक रमेश ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय ठाकुर, महाप्रबंधक प्रेम चन्द, किशन चन्द, जैवन्ती देवी, जीत राम , सूरती देवी, मीर चन्द, अनूज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, यशवीर ठाकुर, गौरव, सुषमा, शालिनी, सविता व ओम प्रकाश उपस्थित रहें।