पूरे मनाली विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा सैनिटाइज करने का अभियान-अध्यक्ष हरीचंद शर्मा

Listen to this article

कुलभूषण अवस्थी पतालीकुहल। मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष हरीचंद शर्मा के नेतृत्व में पूरे मनाली विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज करने के अभियान के तहत शनिवार को रायसन (छाटनसेरी) में विधानसभा क्षेत्र के बस्तोरी, कोठी सारी, वाशिंग, नलाच, वैंची, जिंदौड, बंन्दरोल, रायसन, शिरड़ और देवगढ़ समेत अनेक बुथों के बुथ प्रधान एवं पदाधिकारियों को सोडियम हाइपो क्लोराइड वितरित किया गया। जिसमें हर वार्डों को भी वितरित किया गया। जिसमें जिला परिषद सदस्य दीपिका भारती, अध्यक्ष युवा कांग्रेस मनाली चमन ठाकुर, ब्लांक कांग्रेस सचिव थरवन नेगी, बूथ अध्यक्ष रायसन (छाटनसेरी) छेतन नेगी, सचिव ब्लांक कांग्रेस देवेंद्र शर्मा, कोषाअध्यक्ष जिला कांग्रेस कुल्लू टेकचंद नेगी, पूर्व एस.सी सेल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष बंदरोल टहल सिंह, पूर्व प्रधान संघ के प्रधान एवं उपाध्यक्ष मनाली ब्लांक कांग्रेस भगतराम, उपाध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस ताराचंद, सचिव ब्लॉक कांग्रेस विनोद और पार्टी प्रवक्ता चेतराम नेगी सहित 12 पंचायतों के कांग्रेस पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष और प्रधान एवं कर्मठ से कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *