ग्रांफू-काजा मार्ग में भूस्खलन के कारण फंसे 30 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

Listen to this article

सावित्री ठाकुर कुल्लू। ग्रांफू-काजा मार्ग में भूस्खलन के कारण 30 पर्यटक व अन्य यात्रि फंस गए थे। जिन्हें लाहौल स्पीति प्रशासन और रैस्क्यू दल की टीमों ने सुरक्षित निकाला है और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए देर रात तक रैस्क्यू ऑपरेशन चला और यात्रियों को कोखसर सुरक्षित पहुंचाया गया जहां से कुछ यात्रियों को रैस्ट हाउस में ठहराया गया और कुछ यात्रि मनाली की ओर निकल गए। एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि कोखसर चौकी में बीती रात करीब 6 बजे सूचना मिली कि काजा मार्ग में ग्रांफू जंक्शन से करीब 8 किलोमीटर आगे तीन स्थानों पर भूस्खलन हो गया है जिस कारण यहां लोसर की ओर से कोखसर के लिए आ रहे यात्रि वाहनों में फंस गए हैं। लिहाजा प्रशासन की ओर से तुरंत रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बीआरओ की मशीनरी मौके पर भेजी गई। जिन्होंने तीन जगह हुए भूस्खलन से सड़क पर आए मलबे को साफ करने का काम शुरू किया। सबसे पहले यात्रियों को वहां से निकालने का प्रयास किया गया जिसके लिए एक बीआरओ टिपर (ट्रक) के साथ 5 जिप्सी और 1 बोलेरो कैंपर भेजी गई थी। इनमें सभी फंसे हुए लोगों को रैस्क्यू किया गया। पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम और राजा घेपन रेस्क्यू टीम ने 30-35 यात्रियों को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाल कर कोकसर पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *