निर्माण कार्य शुरू करने हेतु देव मंदिरों को शीघ्र अति शीघ्र खोला जाए-जयचंद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ मनाली(नरेंद्र) जिला कुल्लू देवी देवता कारदार संघ का सरकार से अनुरोध है कि मंदिरो को खोला जाए क्योंकि लोगों ने अपना नया अनाज, देव कार्य, निर्माण कार्य शुरू करना है। लंबे समय से देव समाज के लोगों ने कोविड-19 की गाइडलाइंस को बखूबी निभाया है। देव समाज ने सरकार की यथासम्भव से मदद की है। अब समय आ गया है कि एसओपी में बदलाव कर मंदिरों में लोगों की इच्छा अनुसार छूट दी जाए। जिला भर के मंदिरों में लोगों की आस्था प्राणों से ज्यादा होती है लेकिन हालात से समझौता करते हुए लोगों ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाया। लेकिन अब वक्त आ गया है कि सरकार मंदिरों को खोलने की इजाजत दे। देव समाज कोविड-19 गाइडलाइन की पूरी अनुपालन करेगा यदि अब भी मंदिरो को नहीं खोला गया तो लोगों में भारी रोष आ सकता है। सरकार से आग्रह है की देव कार्य करने की अनुमति दी जाए। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मदिरो को खोलने की इजाजत दी गई है। जिला कारदार संघ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व भाषा और संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर से आग्रह करता है कि मंदिरों को शीघ्र अति शीघ्र खोलने की अनुमति दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *