राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर राज्य सरकार ने 8 जुलाई का अवकाश घोषित किया है जबकि 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह शोक 8 से 10 जुलाई तक रहेगा और इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शारीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रबार को रिज़ में रखा जायेगा उसके बाद पार्थिव शारीर को प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन ले जाया जायेगा जबकि अंतिम संस्कार रामपुर में 10 जुलाई को किया जायेगा । राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से यह अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन आज सुबह ईजीएमसी में हो गया था। 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह पिछले 2 महीने से यहां उपचाराधीन थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार हम सबके के लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल एवं त्रिलोक कपूर ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *