भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करें अधिकारी-सदर विधायक पवन नैयर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ चंबा। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जिले में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि जिला में 27 हजार के करीब कामगार पंजीकृत किए गए हैं जिसमें 17 हजार मनरेगा के तहत व 11 हजार विभिन्न विद्युत परियोजनाओं व असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत कामगार पंजीकृत किए गए हैं जिन्हें बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। श्रम एवं रोजगार कार्यालय रंग महल में आज जिला के पात्र लाभार्थियों को इंडक्शन हिटर व सोलर लाइट वितरित करने के बाद जानकारी देते हुए सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों को शादी हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व पितृत्व, प्रसुविधा, बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, पेंशन सुविधा,अंतिम संस्कार हेतु सहायता, मरणोपरांत आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कामगारों को इसके अतिरिक्त कंबल हॉट केस टिफिन स्टील का डिनर सेट तथा ऑफलाइन वाटर फिल्टर, इंडक्शन हिटर, सोलर लैंप व साइकिल आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत कामगार की कहीं भी किसी दुर्घटना से मृत्यु होती है तो उसके आश्रित परिवारों को 4 लाख का मुआवजा व प्राकृतिक मृत्यु पर 2 लाख की धनराशि मुआवजा के तौर पर दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत अविवाहित लाभार्थी के स्वयं के विवाह हेतु 51 हजार तथा विवाहित लाभार्थी के 2 बच्चों के विवाह हेतु 51 हजार प्रत्येक बच्चा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत लाभार्थी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन का हकदार होगा और न्यूनतम राशि 1 हजार प्रतिमाह उसे प्रदान की जाएगी। रंग महल में कोविड-उपयुक्त व्यवहार की अनु पालना को सुनिश्चित बनाते हुए आयोजित किए गए कार्यक्रम में 180 के करीब कामगारों को इंडक्शन हिटर व सोलर लैंप वितरित किए। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कामगारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करें। जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी अनुराग शर्मा ने सदर विधायक पवन नैयर का स्वागत करते हुए जिला में विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
15 लाख की लागत से निर्मित होगा जांगी में खेल मैदान-विधायक पवन नैयर
विधायक पवन नैयर आज ग्राम पंचायत जांगी के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जांगी पंचायत के तहत आने वाले विभिन्न गांवो का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। इसके उपरांत लोगों से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि इन गांवो में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है उन्होंने ग्राम पंचायत जांगी में निर्मित होने वाले खेल मैदान को 15 लाख की धनराशि को भी स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की और लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खेल मैदान का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिससे स्थानीय युवाओं को खेल संबंधी मूलभूत सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने ग्राम पंचायत जांगी के गांव कलसूंई, सरैणा, कुट्टी, कुथवाड़ा और ऊखडैल्ली का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को भी सुना।महिला मंडल कलसूंई व समोह को भवनो की मरम्मत के लिए 3 लाख की धनराशि और युवक मंडल सरैैैैना व कुट्टी को 25 हजार व 30 हजार की धनराशि आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु स्वीकृत करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधायक पवन नैयर ने कहा स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप राजकीय प्राथमिक पाठशाला जांगी को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नोत कर दिया गया है। जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और लोगों की इस मांग को पूर्ण करने पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व विधायक पवन नैयर ने गांव कुथवाड़ा से ऊखडैल्ली तक एंबुलेंस योग्य संपर्क सड़क मार्ग का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कीड़ी वार्ड मनोज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *