महिला मंडल थबोली की महिलाओं ने 10 किमी दूर से आकर आनी में छेडा सफाई अभियान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ आनी। कहते हैं कि मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन व दृढ़ निश्चय हो तो.कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता।ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। आनी बिकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत आनी के गांव थबोली के महिला मंडल की महिलाओं ने जिन्होंने 10 किमी दूर से पैदल आनी कस्बे पहुंचकर यहां एक अभियान छेड़ा। महिला मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में छेड़े इस सफाई अभियान में महिलाओं ने ब्लॉक ऑफीस से लेकर रानी बेहड़ा तक सड़क किनारे व सार्वजनिक रास्तों में प्राकृतिक तौर उगी घास. भांग के पौधे तथा झाड़ियों को नष्ट किया और यहां वहां बिखरे कुडा कर्कट को भी ठिकाने लगाया। महिला मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा ने इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया और कहा कि यदि हमारा वातावरण साफ सुथरा रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे और स्वच्छता से पर्यावरण की सुंदरता भी निखरेगी। उन्होंने स्थानीय से स्वच्छता को बनाये रखने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला मंडल की सचिब अनिता शर्मा, उपप्रधान आशा देवी सहित सदस्य पवना शर्मा, रक्षा देवी. लता शर्मा, निर्मला शर्मा, इशरा शर्मा, सिसला शर्मा, रीना, दीपा, सुदर्शना, कविता, लता, सैना शर्मा व नैना शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *