अध्यक्षा सरसा देवी ने बीमार बेसहारा गाय को दिया आश्रय

Listen to this article

सुरभि न्यूज़आनी। सरकार के निर्देशों के बाबजूद भी बेसहारा पशुओं को आश्रय नहीं मिल पा रहा है जिससे आनी सहित प्रदेश के बिभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों बेसहारा पशु सड़कों में घूमने को विवश है। आनी की क्यार कलोनी में बीमार पड़ी एक बेसहारा गाय को बचाने के लिए नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए गाय का उपचार करवाया और उसे वर्षा से बचाने के आश्रय दिया। नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी ने कहा कि उन्होंने क्यार कलोनी में बीमार पड़ी एक बेसहारा गाय का समय पर उचित उपचार करवाया और उसे वर्षा से बचाने के लिए तिरपाल का आश्रय दिया। सरसा देवी ने कहा कि बेसहारा मबेशियों को सही आश्रय न मिल पाने के कारण वे इधर उधर भटकने को विवश हैं। ऐसे में जनता इनके प्रति मानवता का धर्म निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *