कारगिल विजय दिवस पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया पूर्व सैनिकों को सम्मानित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ पतलीकूहल (कुलभूषण अवस्थी) कारगिल विजय दिवस पर भाजपा की ओर पूर्व सैनिकों के लिए कटराईं शुभम कैफे में एक विशेष सम्मान समारोह का कटराईं शुभम कैफे में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमेें शिक्षामंत्री गोविंइ सिंह ठाकुर ने पूर्व सैनिकों को टोपी और मफलर पहनाकर सम्मनित किया। सम्मानित किए गए सैनिकों में शामिल परमानंद उपाध्याय, धर्मचंद, धनीराम, प्रम सिंह, लुदर चंद, जगतराम, धर्मचंद, शोभाराम, कमलेश ठाकुर, दोर्जे नेगी, हीरालाल ठाकुर, संजीव, शेरसंिह, चंद्रशेखर, डुगलूराम, कर्मचंद और लुदरचंद को सम्मनित किया गया। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध को जीतकर देशके सैनिकों ने देश का सिर उंचा कर दुश्मन देश पाकिस्तान के दांत खटटे कर दिए। कहा कि सैनिकों के दम पर ही हम रात को चैन की नींद सो पाते हैं। लिहाजा देश हमेशा सैनिकों का ऋणी रहेगा।

शिक्षमंत्री ने भाजयमों के सदस्यों को किया सम्मानित

सुरभि न्यूज़ पतलीकूहल (कुलभूषण अवस्थी) शिक्षामंत्र गोविंद सिंह ठाकुर ने एक बुथ दस यूथ की रणनीति क तहत संगठन में बेहरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पन्नालाल, संगीत कुमार, सतनाम कपिल, ब्रहमानंद, घंनतवराम, चमनलाल, प्रेम चंद, शिवचंद, जयचंद, विनोद, कर्मकोटिया,चेतन सिंह, शिवचंद, वीरसिंह, पितांबर और रविदास को सम्मानित किया। इनमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए हुए भजयूमो सदस्य शामिल रहे। इस कार्यक्रम में मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास, देवेंद्र ठाकुर, राजेंद्र बोद्ध, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजयूमो मनाली मंडल अध्यक्ष जेनेश, और अभिषेक शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *