सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। वनमहोत्सव कार्यक्रम के तहत कराणा-1 पंचायत के महिला मंडल कुठेड और महिला मंडल कराणा ने देवदार के 100 पौधे रोपे गए। महिला मंडल कुठेड ने वार्ड सदस्य सुषमा ठाकुर की अगुवाई में सभी 50 देवदार के पेड़ रिउंड नाला के वन क्षेत्र में लगाए गए। वहीं महिला मंडल कराणा की सदस्यों ने महिला मंडल सचिव मंजू शर्मा की आगुवाई में जोगनीधार में पच्चास देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि वनमहोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला मंडल की सदस्यों ने जो स्थान नियुक्त किया है वहां पौधरोपण कार्यक्रम को विधिवत पूरा किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में आगे और भी देवदार के पौधे रोपे जाएंगे। सभी महिला मंडल की सदस्यों ने शपथ ली कि जो भी पौधे उनके द्वारा रोपित किए गए हैं वे सभी पौधों की पूरी देखरेख कर उनका संरक्षण भी करेंगी। इस अवसर पर महिला मंडल कराणा से मंजू शर्मा, शालू, तारा, अंजू, बबीता, सुनीता, मीना, पिंगला, चंपा देवी, पूनम, कांता देवी, उर्मिला देवी तथा महिला मंडल कुठेड से भागीरथी ठाकुर, शकुन्तला, कुंती देवी, शर्मा देवी, सुभद्रा, जयदेवी, पमेश, सुषमा, ममता देवी, गुड्डी देवी व मोलकू देवी मौजूद रही।
वन संरक्षण के प्रति हर वर्ष की तरह आदर्श युवा मंडल गाड़ ने रोपे 51 पौधे
सुरभि न्यूज़ आनी। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा बुधवार को पौधारोपण किया गया। गाड्डाडीम बीट के अंतर्गत मांझकीधार नामक स्थान पर आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा कुल 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बखनाओ के गाड़ वार्ड से सदस्य गंगा देवी, महिला मंडल गाड़ की महिलाएं मौजूद रही। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है एवं पूरी साल भर उनको संरक्षित करने हेतु पहल भी की जाती है। उन्होंने विकास खंड आनी के सभी युवा मंडल, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहो से आग्रह किया कि वे हर वर्ष पौधारोपण जैसी सामाजिक कार्य में वे आगे आए एवं आगजनी जैसी घटनाओं से पेड़ पौधों को बचाने में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, सचिव सुरेखा, सारा आदर्श, सारिका, लाल सिंह, रणवीर, नीम चंद, वार्ड सदस्य गंगा देवी व महिला मंडल गाड़ की सदस्य मौजूद रही।