सुरभि न्यूज़ न्यूज़(खुशी राम ठाकुर) बरोट। छोटा भंगाल घाटी की बड़ाग्रां पंचायत के अंतर्गत आने वाले महिला मंडल नलहौता की महिलाओं ने महिला मंडल नलहौता की प्रधान रमिता देवी की अगुवाई में श्रावण के इस पवित्र माह के उपलक्ष्य में मंगलवार के दिन अपने गाँव नलहौता के समीप वाले जंगल में एक सुरक्षित स्थान पर पौधारोपण किया। महिला मंडल प्रधान रमिता देवी तथा सचिव सोनिया देवी ने बताया कि इस दौरान महिला मंडल नलहौता की समस्त महिलाओं ने देवदार के 20 तथा कन्होर 10 के पौधे रोपे। प्रधान रमिता देवी ने बताया कि पौधारोपण के दौरान महिला मंडल नलहौता की महिलाओं का गाँव के अन्य लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया। रमिता देवी ने महिला मंडल नलहौता की समस्त महिला से पौधारोपण के दौरान रोपित किए गए इन सभी पौधों की आगे के लिए देखभाल करने का आग्रह भी किया। उन्होंने इन पौधों को महिला मंडल नलहौता के लिए प्रदान करने के लिए वन विभाग का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि आज के रोपित किए गए ये छोटे–छोटे पौधे कल के लिए जंगल का रूप धारण करेंगे जिससे हमारा वातावरण सुरक्षित रहगा तथा वातावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा इसलिए जंगलों को बचाना हम सभी का परम कर्तव्य है।
2021-08-12