होटल एसोसीएशन मनाली में राजनीति का रूप देना दुर्भाग्यपूर्ण-हरि चन्द शर्मा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ मनाली। मनाली विधानसभा अध्यक्ष हरि चन्द शर्मा ने कहा पिछले दिनों भाजपा के लोगों व पदाधिकारियों द्वारा होटल एसोसीएशन मनाली में हो रहे चुनाव को राजनेतिक रूप दे दिया है जो ओछि मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि होटल एसोसीएशन मनाली व आसपास के होटल व्यावसायिक लोगों का संगठन है जो ग़ैरराजनैतीक संस्था है। इसमें होटल व्यवसाय से जुड़े लोग इस संस्था के सद्स्य है जो व्यक्तिगत रूप से सभी राजनैतिक पार्टियों से जुड़े है। परंतु इस संस्था को पूर्ण रूप से राजनैतिक रूप देना ग़लत है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी किसी भी चुनाव से डरती नहीं है बल्कि हर समय करारा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है की एसी छोटी सोच के लोगों का समर्थन न करें। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा इस प्रकार की औछि राजनीति को छोड़ कर होटल व्यवसाय व पर्यटन से जुड़े लोगों को राहत प्रदान करे। जहां कोरोना के समय पर्यटन कारोबार का भारी नुक़सान हुआ है। उन्होंने कहा कि हस्तक्षेप करने के स्थान पर होटलों में बिजली शुल्क, प्रदूषण शुल्क, गारवेज शुल्क में राहत दे और मनाली क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए स्थान चिन्हित करने चाहिए। मनाली विधानसभा के वरिष्ट नेता व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेन्द्र नेगी ने इन बातों का समर्थन करते हुए कहा की सरकार इस प्रकार की ग़ैरराजनैतिक संस्था को राजनैतिक रूप देकर क्या दर्शाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी करारा जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा के इन लोगों को परिणाम के समय इस बात का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *