सुरभि न्यूज़ (कुलभूषण अवस्थी) पतलीकुहल। अंतर्राष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट नग्गर में जॉर्ज रौरिक की 119वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। इस उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पनगां गोंपा के लामाओं द्वारा पूजा से की गई। इस दौरान अन्तराष्ट्रीय सैंटर ऑफ रौरिक्स मास्कों के सौजन्य से थांका प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दूसरी प्रदर्शनी मशहूर रशियन चित्रकार कैरोल फ्रेजर ने ‘‘लैंड ऑफ पीस एण्ड फ्रीडम’’ शीर्षक के ऊपर लगाई। इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के प्रधान प्रदीप कुमार और डॉ0ओम कुमार शर्मा प्रबन्ध निदेषक श्री व्यास संस्कृत कॉलेज कुल्लू रहे। इन्होंने कैरोल फ्रेजर की प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत प्रधान ने नग्गर की देवी त्रिपुरा बाला सुन्दरी, पटन्ती माता और देवता नाहर सिंह का ध्यान और नमन करते हुए कहा देवी देवताओं के आशीरवाद से नग्गर एक वैष्विक स्तर का टूरिस्ट स्थान है नग्गर में रौरिक परिवार के अद्भुत कार्यों की वजह से यहां के म्यूजियम और ऐतिहासिक रौरिक आर्ट गैलरी को देखने के लिए यहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं। यहां पर देशी और विदेशी चित्रकारों की प्रदर्शनियाँ लगती रहती हैं जिससे पर्यटक उत्साहित रहते हैं। प्रधान ने कैरोल फ्रैजर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की भूरी-भूरी प्रशंषा की। डॉ0 ओम कुमार षर्मा ने सबसे पहले डॉ0 छेरिंग दोरजे को याद किया, जिनका कुछ समय पहले ही देहान्त हुआ था, जो जॉर्ज रौरिक के दोस्त और सहयोगी रहे थे और हर से सेमीनार और अन्य कार्यक्रमों में मुख्य प्रतिभागी रहते थे, उन्होंने प्रदर्शनी की भी प्रषंसा की। प्रसिद्ध थांका चित्रकार कृष्णा टशी पालमों ने थांका चित्रों के बारे में बताया। इस अवसर पर रशियन नतालिया ने आई0सी0आर0मास्को के सौजन्य से लगाई गई थांका प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हैलेना रौरिक अकादमी के अध्यापकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रशियन क्यूरेटर ने जॉर्ज रौरिक जीवनी और उनके द्वारा किये गये कार्यों, खोजों इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। अन्त में रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना और भारत की ओर से अमर जीत ने मुख्य अतिथियों, पंचायत प्रधान, उपप्रधान दौलत राम, पूर्व प्रधान सुशमा शर्मा, भारी संख्या में आये हुए रशियन मेहमानों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान सुशमा शर्मा, टूरिज्म नग्गर से सन्त कुमार, सहायक रशियन क्यूरेटर दमित्री सुरगिन, नतालिया, रशियन चित्रकार कैरोल फ्रेजर, थांका चित्रकार कृश्णा टशी पालमों, सुरेन्द्र मोहन, खेम करण, पार्वती ठाकुर, सीता देवी, राम लाल, नीरत राम, झाबे राम, गोकल चन्द, रेवत राम इत्यादि मौजूद रहे। कैरोल फ्रेजर द्वारा लगाई गई। प्रदर्शनी में लगभग 40 चित्र प्रदर्शन पर हैं।