सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। एकल विद्यालय अभियान प्रदेश भर में समाज सुधार में अपना महत्त्व पूर्ण योगदान दे रहा है और वैसे भी वर्तमान में समाज सुधार व निर्माण की गतिविधियों को बढाने की सख्त जरूरत है। यह बात एकल विद्यालय अभियान के संच बरोट के कार्यवाहक प्रमुख कार्तिक कुमार ने बताया कि आँचल जोगिन्द्र नगर के अंतर्गत लगभग तीन सौ विद्यालय आते हैं और सच बरोट के अंतर्गत लगभग 31 विद्यालय केन्द्र आते हैं जिनमें से पांच गति विधियां बाल शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास व संस्कार शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन पांच शिक्षाओं के बिना समाज को चलाना मुशिकल है और एकल विद्यालय के कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहाँ पर कुछ लोग अशिक्षत हैं और जो अपने बच्चों को स्कूल के बाद घर में अध्यापन नहीं करवा सकते हैं। उनके बच्चों को एकल विद्यालय अभियान के कार्यकर्ता शाम को दो से तीन घंटे संस्कार शिक्षा व पढ़ाई करवा रहे हैं तथा बच्चों को समाज निर्माण में उनके सहयोग के बारे मेब भी जागरूक किया जा रहा है। |वहीँ कोरोनाकाल के दौरान गत वर्ष से गाँव- गाँव जाकर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में मास्क, सैनिटाइज़र बांटने के साथ–साथ कोरोना सी बचाव के तरीके भी समझा रहे हैं। इसके साथ- साथ हर गाँव में जाकर गत कई वर्षों से लोगो को स्वच्छता के बारे में भी प्रेरित कर रहे हैं। कार्तिक कुमार ने बताया कि इसके साथ-साथ एकल विद्यालय अभियान के कार्यकर्ता प्रति वर्ष कभी संच बरोट के सभी आचार्यो सहित मिलकर तो कभी मात्र अपने-अपने विद्यालय केन्द्रों में बच्चों के साथ पौधारोपण में भी अपनी भागीदारी निभाते है।
2021-08-24