आनी में 121 लोगों ने किया रक्तदान,1 ने देहदान और 4 ने लिया मरणोपरांत अंगदान का प्रण

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी।  पिछले 10 वर्षों से आरटीआई और सामाजिक सुधार पर काम कर रही सचेत संस्था ने अपने10वें स्थापना दिवस के मौक़े पर अपना 8वां रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर आयोजित किया।
शिविर में डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी और पुलिस टीम, पीएनबी आनी की तीन और व्यापार मंडल आनी के सदस्यों सहित क्षेत्र के 145 रक्तदानी पहुंचे, जिनमें से 121 लोग रक्तदान कर पाए। जबकि 24 लोग हाल ही में कोविड वैक्सीन लगाने के कारण रक्तदान नहीं कर पाये।
वहीं सचेत संस्था द्वारा 2016 से मरणोपरांत अंगदान को लेकर चलाई जा रही प्रेरित करने की मुहिम से प्रेरित होकर इस  वर्ष एक व्यक्ति ने मरणोंपरांत देहदान और 4 लोगों ने मरणोपरांत अंगदान का फॉर्म भरकर प्रण लिया।
अब तक 77  लोग ले चुके हैं अंगदान की शपथ ,
सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान ने बताया कि सचेत संस्था की मरणोपरांत अंगदान की प्रेरणा
सचेत संस्था के प्रबन्ध निदेशक जितेंद्र गुप्ता के पिता द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान करने के बाद मिली। जिसके बाद अब तक 77 लोग मरणोपरांत अंगदान की शपथ ले चुके हैं। जिनमे से 3 लोगों ने मरणोपरांत देहदान की शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *