प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर मनाया जायेगा सेवा सप्ताह, आयोजित होंगे विभिन प्रकार के कार्यक्रम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशीराम ठाकुर) बरोट।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें विभिन प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने बरोट में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्रंग मंडल की ओर से 17 से 23 सितम्बर तक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के चलते सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है इसलिए भाजपा के द्र्ग मंडल के सभी श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे 17 से 23 सितम्बर तक अपने मतदान केन्द्रों पर सेवा कार्य करते रहें। जिसमे स्वास्थय केन्द्रों पर जाकर फल बांटना, कोबिड टीकाकरणके लिए लोगों सहायता करना, दिव्यांगजनों को कत्रिम अंग प्रदान करना, अपने आसपास स्वछता अभियान के कार्यक्रम करना प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए कार्य करना और लोगों को जागरूक करना, पौधारोपण करना और किए गए सेवा कार्यों को सोशल मीडिया पर पाचारित करना तथा प्रधान नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड भेज कर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद करना आदि कार्य आवश्यक रूप से करना सुनिशिचत करें। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों को करने के उपरान्त इन सभी कार्यों को स्वयं भी मोदी एप लोड़ करने के साथ- साथ अन्य लोगों से भी अपलोड़ करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *