सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत खाली सीटों के लिए नवमीं कक्षा में प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री सलेक्शन टेस्ट-2022 जवाहर नवोदय विद्यालय में 9 अप्रैल, 2022 को संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण 31 अक्तूबर, 2021 तक किया जा सकता है। अभ्यर्थी वैबसाट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
2021-09-27