आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ आनी। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को प्रदेश के  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई, 2021 को इस क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने 234 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सम्पूर्ण प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अमर ठाकुर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री का  ढोल नगाड़ों से भव्य अभिन्नदन किया और आनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र का दौरा करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *