भाजपा फिर से सता में काबिज होगी और एक बार फिर से जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे- द्रंग भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी सरकार को लगभग चार वर्ष हो गए हैं। इन चार वर्षों में विधानसभा चुनावों के दौरान जो घोषणापत्र पार्टी ने ज़ारी किया था उस घोषणापत्र में किए गए वायदे सरकार ने सरकारी दस्तावेज़ मांग कर लगभग सभी वायदे इन चार वर्षों में ही पूर्ण कर दिए हैं। द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने बरोट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि समूचे प्रदेश सहित द्रंग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता पहाड़ की तर्ज पर अडिग है। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश सहित द्रंग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता पहाड़ की तर्ज पर अडिग है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर से सता में काबिज होगी और एक बार फिर से जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उनके विधायक से लेकर मंत्री तक बिना किसी भेदभाव से समूचे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने बरोट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश सहित द्रंग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता पहाड़ की तर्ज पर अडिग है। देश व प्रदेश की आम जनता केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठा रही है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एक अच्छे राजनीतिज्ञ थे जिस कारण वे प्रदेश की आम लोगों के काफी हितैषी भी थे मगर अब उनकी तर्ज़ पर प्रदेश कांग्रेस के पास कोई भी केदावर नेता नहीं है जिस कारण भी उन्होंने पूर्ण दावा जताया है कि आगामी विधान सभा चुनावों में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मात्र भाजपा प्रत्याशी ही अपना परचम लहराएंगे और प्रदेश की बागडोर भी फिर एक बार भाजपा के हाथों में ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *