द्रंग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चौहार घाटी में गाँव–गाँव जाकर लोगों से मांगे वोट

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का विगुल बजते ही विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता क्षेत्र की हर पंचायतों तथा गाँव–गाँव जाकर लोगों से वोटों की पैरवी करने में पूरी तरह जुट गए हैं। द्रंग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चौहार घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खलैहल, बरोट, लपास, बरधान, धमच्याण, लटराण तथा तरस्वाण पंचायतों में जाकर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के पक्ष में लोगों से वोट डालने व भारी से भारी समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने हर वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। द्रंग भाजपा के मीडिया प्रवक्ता राजू राम ने बताया कि वे जिस भी पंचायत में गए हैं वहां पर लोगों द्वारा भाजपा प्रत्याशी को पूरा समर्थन देने की हामी भरी जा रही है और भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी से भारी मतों से जीता कर का पूरी तरह मन बना लिया है। राजू राम ने पूरी तरह दावा जताया है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर भारी मतों से जीत हासिल कर मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद बनेंगे। राजू राम ने यह भी बताया 11 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर झटिंगरी में पधार कर जनता को संबोधित करेंगे तथा उस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वहन पार उपस्थित होने वाली आमा जनता से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के पक्ष में वोटों की अपील भी करेंगे। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, बीडीसी की अध्यक्ष शिला देवी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य मोहन सिंह, जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य काहन सिंह, द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर\, द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, उपप्रधान जय सिंह, ओबीसी मोर्चा के सचिव बलदेव सिंह, बरधान पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम चंद, गंगी देवी तथा वूथ अध्यक्ष रमेश कुमार सहित गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *