देश की दशा और दिशा बदलने के लिए युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत: डी एन चौहान

Listen to this article

निखिल कौशल कुल्लू। मंडी लोकसभा के चुनावों में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने अपनी हुंकार भर दी है।राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राज्य संयोजक डी एन चौहान ने आज कुल्लू की खराहल घाटी के चौकी डोभी गांव मे एक सभा मे गरजते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश को मिल बांट के बारी बारी से नोच लिया है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की प्रत्याशी अपनी वकालत छोड़ कर राजनीति में समाजसेवा के उद्देश्य से ही आयी है।।उन्होंने कांग्रेस भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 75 वर्षो मे भी पर्यटन स्थलों का भी निर्माण दोनो दल नही कर पाए है,जब कि हिमाचल प्रदेश मे पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं अगर प्रदेश को पर्यटन के हिसाब से विकसित किया जाता तो हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर के राज्यों मे रोज़ी रोटी के लिये भटकना नही पड़ता। कुदरत ने हिमाचल प्रदेश को जी भर के खूबसूरत प्रकृति से लबरेज किया हुआ है लेकिन न तो सरकार आज तक कोई ठोस पालिसी बना पाई है और न ही अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर ला सकी है उन्होंने बिजली महादेव मे रोपवे न बन पाने के लिए भी दोनों पार्टियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज तक सिर्फ रोपवे बनाने मे दोनो दलो ने हवा हवाई बाते ही की है।जबकि कुल्लू घाटी के लगघाटी मे पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बाबजूद कांग्रेस और भाजपा दोनो ने इस घाटी को पर्यटन से जोड़ने के लिये कुछ नही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *