छोटा भंगाल घाटी के काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक किशोरी लाल का पहुँचने पर किया जोरदार स्वागत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। छोटाभंगाल में कांग्रेसियों की मासिक बैठक का आयोजन घाटी के केन्द्र स्थल बरोट में स्थित वन विश्राम गृह के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल ने की। इस बैठक में उपस्थित हुए घाटी के समस्त कांग्रेसियों द्वारा पूर्व विधायक किशोरी लाल का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित हुए लोगों ने पूर्व विधायक किशोरी लाल के समक्ष घाटी की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किया गया हाल ही में मज़बूर होकर जो तीन कृषि कानून वापिस ले लिया है जिससे किसानों व बागवानों की जीत हुई है। जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस ने जय किसान जय बागवान के तहत जनजागरण अभियान छेड़ा है। जिसकी शुरूआत रविवार के दिन पूर्व विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की छोटाभंगाल घाटी से कर दी है। जिसके चलते पूर्व विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में ही सभी कांग्रेसियों ने वन विश्राम गृह से लेकर पास वाले पूरे मुल्थान बाज़ार में रैली निकाल कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों, मंहगाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापिस लेने के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उ़सके उपरान्त पूर्व विधायक किशोरी लाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व केन्द्र की डब्बल इंजन वाली सरकार की ब्रेक फेल होने की पूरी तरह सम्भावना हो गई है। आज समूचा देश भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण त्राही-त्राही कर रहा है। गृहणियों को रसोई में खाना पकाना मुशिकल हो गया है। गैस सिलेंडर, खाने के तेल, पेट्रोल–डीज़ल तथा डिपुओं में दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आमजन का जीना मुशिकल हो गया है।

अब देश की जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। जिसका जवाब भाजपा को प्रदेश में तीन विधानसभा के चुनाव तथा मंडी में संसदीय क्षेत्र के लोगों ने लोकसभा चुनाव में दे दिया है। उन्होंने दावा जताया है कि अगले वर्ष प्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्रों से मात्र कांग्रेस समर्थित ही अपनी जीत का परचम लहराएंगे। पूर्व विधायक ने बैजनाथ के वर्तमान विधायक मुल्खराज प्रेमी पर आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान विधायक न केवल छोटाभंगाल का विकास करवाने में असफल रहे बल्कि समूचे बैजनाथ क्षेत्र में भी विकास कार्य करवाने में भी पूरी तरह असफल रह गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटाभंगाल घाटी की बात की जाए तो आजतक घाटी में जो भी विकास कार्य हुए हैं हर विकास कार्यों में मात्र कांग्रेस का नाम ही अंकित है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बदौलत व उनके अथक प्रयासों से छोटाभंगाल की मात्र सात पंचायतों के लोगों के लिए महाविद्यालय मुल्थान का खोलना, बरोट–बड़ा ग्रां सड़क मार्ग को पक्का करना, बीड़-बड़ा ग्रां सड़क मार्ग का कार्य करने के लिए 26 करोड़ व बरोट–पोलिंग सड़क मार्ग को पक्का करने के लिए पांच करोड़ रूपए स्वीकृत की गई धन राशि से वर्तनाम विधायक निर्माण कार्य करवाने में वाह-वाही लुट रहे हैं। वहीँ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी कोहड़ तथा लोहारडी में विज्ञान की कक्षाएं चालू करना, पुलिस चौकी मुल्थान का खोलना, लोहारडी-स्वाड़ जीप योग्य सड़क मार्ग का निर्माण करना कांग्रेस की ही देन है। वहीँ घाटी में चली आ रही बीएसएनएल मोवाइल की असुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विश्वास दिलवाया कि कुछ ही समय में यहां पर बीएसएनएल के टावर को स्थापित कर दिया जाएगा जिसके लिए उन्होंने बीएस एन एल के उच्चाधिकारियों से बात कर उन्होंने पूरी हामी भी भर दी है। उन्होंने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस विधायक को भारी से भारी मतों से जिताने के लिए अभी से ही दिन–रात एक जुट हो जाने का आग्रह किया है। इसके बाद बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम, मुल्थान पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार, पूर्व प्रधान भाग सिंह तथा पोलिंग पंचायत के पूर्व उपप्रधान मेहर चंद तथा सुदर्शन कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर बैजनाथ कांग्रसे के महासचिव पृथी करोटी व विकास राणा, विट्टू भाई, स्थानीय बीडीसी सदस्य शांता देवी, कोठी कोहड़ पंचायत के उपप्रधान रणजीत सिंह, पोलिंग पंचायत के उपप्रधान छांगा राम, लोआई पंचायत के पूर्व उपप्रधान धर्मचंद, कोठी कोहड़ पंचायत के पूर्व प्रधान हरी चंद सहित रत्तन चंद, बड़ा ग्रां पंचायत के बार्ड सदस्य मंगत राम, प्राकम चंद, हरी सिंह, राजीव कुमार, रामसरन, विधू राम, प्रेम सिंह तथा राजेश कुमार काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *