29 नवंबर को बेरोजगारी, मंहगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा-चेतराम नेगी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (कुलभूषण अवश्थी ) पतलीकूहल। सोमवार को निरंतर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा पदयात्रा आयोजित की जाएगी। पदयात्रा सुबह 10.30 गायत्री मंदिर जगतसुख से शुरू होकर मनाली में सम्पन्न होगी। इस पदयात्रा में आदरणीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठोर जी के साथ साथ अन्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस पदयात्रा में आप सभी मनाली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रदेश, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व मनाली विधानसभा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, अनुसूचित जाति व जनजाति संगठन, पंचायती राज इत्यादि संगठन व सर्कल कमेटी व बूथ कमेटी के पदाधिकारीयों का उपस्थित होना अनिवार्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *