मनाली मण्डल भाजपा की बैठक 7 दिसम्बर को

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ मनाली। मनाली भाजपा मण्डल की बैठक 7 दिसम्बर को मनाली वाइल्ड लाइफ सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता मनाली मण्डल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर करेंगे।यह जानकारी मनाली भाजपा मण्डल महामंत्री ठाकुर दास ने दी।उन्होंने ने बताया कि बैठक प्रातः 10 बजे शुरू होगी व पूरा दिन चलेगी।बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का बिशेष मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुल्लू जिला प्रभारी संजीव कटवाल,मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, जिला के सह प्रभारी नरेश चंदेल,जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,जिला महामंत्री अखिलेश कपूर मण्डल से सम्बंधित प्रदेश ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, मनाली भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,मनाली भाजपा मण्डल के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महांमत्री बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *