रिश्ता गांव में सेब के पौधों की प्रूनिंग की आधुनिक तकनीक बारे किया जागरूक

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी। आनी खण्ड के रिश्ता में सेब के बागवानों को से पौधों की प्रूनिंग की आधुनिकतम तकनीक को लेकर एक जगरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए युवक मण्डल रिश्ता के प्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह जागरूकता शिविर जर्मन की एक संस्था गिज़ के तत्वावधान से युवक मण्डल रिश्ता द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर में आनी, सिराज,मंडी आदि क्षेत्रो के करीब 150 बागवानों ने भाग लिया। जागरूकता शिविर में जुब्बल क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान राजेश किमटा ने गिज़ संस्था की ओर से बागवानों को सेब के पौधों की प्रूनिंग की आधुनिकतम तकनीक के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक के अनुसार कैसे और कब सेब के पौधों की कांटछांट की जानी चाहिए। साथ ही सेब की खेती को लेकर भी आधुनिक तकनीक से बागवानों को रूबरू करवाया। इस दौरान युवक मण्डल रिश्ता के प्रधान वीरेंद्र ठाकुर,दया राम, रमेश ठाकुर, नरेश, बलदेव, मनोज, दिगम्बर,गुलशन,दलीप,अनिल विनोद,अजय , हरनाम ठाकुर,करतार, रणबीर ठाकुर, लच्छी राम आदि बागवान मौजूद रहे। वीरेंद्र ठाकुर ने उम्मीद जताई कि ऐसे जागरूकता शिविरों का समय रहते आयोजन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के बागवानों को उन्नत फसल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *