जिला स्तरीय पर लंबी व मध्यम दूरी की ईनामी दौड़ प्रतियोगिताएं 23 दिसम्बर को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी दीप्ती वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय कुल्लू द्वारा  इस वर्ष जिला स्तरीय पर लंबी व मध्यम दूरी की ईनामी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान कुल्लू में 23 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों हेतु 3 हजार मीटर तथा 16 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए 5  हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 6 हजार, 5 हजार तथा 4 हजार रूपए का नक्द पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा हर वर्ग में प्रथम, द्वितीेय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाििड़यों को 15 हजार, 10 हजार तथा 8 हजार रूपए का नक्द पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों का जन्म 1 जनवरी, 2017 के उपरांत व 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों का जन्म 1 जनवरी 2003 के उपरांत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथ अपना आयु प्रमाण पत्र , स्पोर्ट्स किट साथ लाना अनिवार्य होगा। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का आयु  प्रमाणक पत्र पंचायत/ स्कूल द्वारा जारी किया गया हो।  इसी प्रकार 15 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दसबीं का प्रमाण पत्र/ मूल प्रमाण पत्र प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *