छोटाभंगाल कांग्रेस कार्यकर्ता घाटी में जनजागरण अभियान में जुटे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। प्रदेश में अगले वर्ष आने वाले विधानसभा चुनाव को मद्धेनज़र रखते हुए पार्टी को मज़बूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेसियों द्वारा प्रदेशभर में जन जागरण अभियान में छेड़ा जा रहा है। छोटाभंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ता भी घाटी में जनजागरण अभियान में पूरी तरह जुट गए हैं। बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटी के कांग्रेस कार्यकर्तायों ने घाटी की स्वाड़ पंचायत से बूथ स्तर पर शुरूआत कर दी है। उन्होंने स्वाड़ पंचायत के भुजलिंग, छेरना, स्वाड़ तथा जुधार गाँव में जाकर लोगों से भारी से भारी मात्रा में जुड़ने का आहवान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कांग्रेस की जनकल्याण नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में पूरी तरह अवगत करवाया जा रहा है। सीता राम ठाकुर ने बताया कि इसी तरह का जनजागरण अभियान घाटी की पोलिंग, लोआई, मुल्थान, धरमाण, कोठी कोहड़ तथा बड़ा ग्रां पंचायतों में बूथ स्तर पर भी छेड़ा जाएगा। इस मौके पर घाटी की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शांता कुमारी, स्वाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान लाल सिंह, पोलिंग पंचायत के प्रधान रूप चंद, लोआई पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह, रोशन लाल, रत्तन चदं, जोगिन्द्र सिंह, बड़ा ग्रां  बूथ अध्यक्ष प्राकम चंद, राम रत्तन व रमेश कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *