प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष जनजागरूकता प्रचार अभियान की कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से हुई शुरुआत 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष जनजागरूकता प्रचार अभियान के तीसरे चरण की आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र शुरुआत हुई। विभाग द्वारा अनुमोदित मन्नत कला मंच के कलाकारों ने  सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों तथा कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती  ग्राम पंचायत भुलंग के गांव शिकारी तथा ग्राम पंचायत खोखण में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने गीत संगीत व नाटक ‘विकास गंगा’ के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भुलंग के वार्ड पंच रोशन, वीर स्वयं सहायता समूह के प्रधान मैना, सचिव सलोचना तथा ग्राम पंचायत खोखण के प्रधान टीकम राम, वार्ड पंच पीताम्बर, लता देवी, जगदीश, मीरा देवी,सरस्वती महिला मंडल,आदि शक्ति महिला मंडल युवक ,व बड़ी संख्या में आमजन ने अपनी उपस्थित दी।ग्राम पंचायत खोखण के प्रधान टीकम राम, ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की गत चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों को लेकर तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के आभाव में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष प्रचार अभियान से निश्चित रूप् से लोगों को घर द्वार पर योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने लोगों से विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। इसी दौरान कलाकारों ने नशे से दूर रहने तथा कोराना से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया।

साॅट पंचायत में संवाद म्यूजीकल ग्रुप मंडी के कलाकार ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों से दी लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना की विस्तार से दी जानकारी

सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विगत चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता प्रचार अभियान के अंतर्गत आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साॅट में संवाद म्यूजीकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने लोगों के घर-द्वार पहुंचकर जहां उन्हें प्रदेश सरकार की गत चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करवाया वहीं लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान कर जागरूक भी किया। उन्होंनेे लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। उन्होंने लोगों को सहारा योजना, श्रमिक योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह््वान किया। उन्होंने लोगों को बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ऐसे सभी लोगों को जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है, बिना आय सीमा के प्रतिमाह 1500 रूपए की पैंशन प्रदान की जाती है। इसी प्रकार 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रूपए प्रति माह पैंशन प्रदान की जाती है, जबकि 60 से 70 वर्ष आयु के लोगों को जिनकी वार्षिक आय 35 हजार से अधिक न हो, को प्रति माह 850 रूपए पैंशन प्रदान की जाती है। इसी प्रकार सहारा योजना में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को प्रति माह 3 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। एंटी हेलगम योजना के तहत किसान-बागवानों को 8 से 10 लाख रूपए पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती है।


कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे से दूर रहने व कोरोना संक्रमेण से बचाव को लेकर फेस मास्क का प्रयोग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखने, स्वच्छता सहित कोरोना से सम्बंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्राॅन की भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर समय पर वैक्सीन लगवाएं तथा कोरोना मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अपनाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत साॅट की प्रधान उर्मिला देवी ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। सरकार द्वारा लोगों के घर-द्वार पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से लोगों का गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है और जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हो रही हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत साॅट की वार्ड मैंबर धना देवी, किवभिन्न महिला मंडलों के सदस्यगण तथा काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरूष तथा बच्चे भी उपस्थित थे।

सरकार के चार साल पूरे होने पर कलाकारों ने लोगों को गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी 
 
 ग्राम पंचायत पीज़ और शिलानाल में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा गीत संगीत कला मंच वंजार के कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा शक्ति बटन एप्प, आयुष्मान भारत, हिम केयर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना हिमाचल गृहणी सुविधा योजना, अटल आशीर्वाद योजना, कन्यादान योजना, आवास योजना ,हर घर जल नल योजना आदि योजनाओं पर लोगों को मनोरंजन के माध्यम से जानकारी दी गई!
ग्राम पंचायत पीज़ के प्रधान बुबनेशबरऔर शिलानाल के प्रधान बीरसिंह माजूद थे  लोगो ने काफी सहराना की। रमेश कुमार, देव माईकल, बी एस राणा, गुडु, नरेंद्र मेहता, पूजा, पूनम,  मनीषा व देवेद्र आदि कलाकारों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *