आनी में पुजारी कल्याण संघ की बैठक आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ आनी। आनी ब्लॉक देवी देवता पुजारी कल्याण संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सतपाल शास्त्री ने की। बैठक में संघ के विभिन्न पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में संघ के खंड अध्यक्ष सतपाल शास्त्री ने बताया कि जिला कुल्लू के हर गाँव में प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवी देवताओं के मंदिर मौजूद है। जिसके प्रति देवभूमि की जनता अपार आस्था रखती है। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार देवी देवता सर्वोपरी है ।लोगों के सुख दुःख में  देवता रक्षा करते हैं। सतपाल शास्त्री ने बताया कि  देव स्थलों में पुजारी मुख्य भूमिका निभाते है। आनी ब्लॉक पुजारी कल्याण संघ की बैठक में बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ज़िला कुल्लू व आनी ब्लॉक पुजारी कल्याण संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार से जोरदार मांग की है कि जिला मुख्यालय में उतर भारत का सबसे बड़ा देवसदन बना है। इस देव सदन में बिशाल संस्कृत पुस्तकालय खोला जाए, लोगों को सुविधा हो। संघ ने सरकार से यह मांग भी उठाई की आनी मुख्यालय में भव्य देवसदन का निर्माण किया जाए और  देवी देवता के पुजारियों को पेंशन जैसी सुविधा भी दी जाए। बैठक में भागचंद,देशराज,पथरसिंह, जयसिंह,एवन शर्मा,नरेंद्र,सुनील, टीकम,अनिल,बालकृष्ण,प्रदीप,राकेश,ख्यालीराम तथा संगतराम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *