कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विशेष जन जागरूकता प्रचार अभियान 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ कुल्लू। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विगत चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता प्रचार अभियान के अंतर्गत आते कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वशौणा तथा नगर परिषद भून्तर में मन्नत कला मंच के कलाकारों ने जहां नुक्कड़ नाटकों तथा गीतों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं उन्हें प्रदेश सरकार की विगत चार वर्षों में अर्जित की गई विकासात्मक उपलब्धियों की भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान मन्नत कला मंच के प्रधान नवनीत भारद्वाज तथा साथी कलाकारों ने उपस्थित लोगों को वृद्धावस्था पैंशन योजना ,  दिव्यांग पैंशन योजना , मुख्यमंत्री आवास योजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान,मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजनाओं के साथ साथ कोराना के नए स्वरूप ओमिक्रोन संक्रमण से बचाव को लेकर भी बहुमूल्य जानकारियां प्रदान की,उन्होंने बताया कि जिला में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण हो रहा है और जल्द ही 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग जिन्हें दूसरी डोज़ लगे 9 महीने हो गए हैं उन्हें एक बूस्टर डोज़ 10 जनवरी से लगाई जाएगी। कलाकारों ने लोगों को नशे से दूर रहने के बारे भी जागरूक किया।वशौणा पंचायत के प्रधान महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। सरकार द्वारा लोगों के घर-द्वार पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से लोगों का गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है और जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित पात्र लोग सरकार की जन कल्याणकाकरी योजनाओं से लाभान्वित होंगे कार्यक्रम में वशौणा पंचायत के प्रधान महेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान प्रवीण ठाकुर,वार्ड पंच जुगनी देवी,बुध राम,प्रेम नाथ,मीना, मीनाक्षी सहित महिला मंडल व अन्य ग्रामीणों ने जानकारियां हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *