प्रधान भीम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघ जिला मंडी ने की र्चुअल बैठक का आयोजन   

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघ जिला मंडी ने एक वेर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिला प्रधान भीम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।  बैठक का संचालन संघ के महामंत्री भूप सिंह सैनी ने किया। जिला एवं खंड  की समस्त कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि नए वेतनमान जो हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष तीन जनवरी को नोटिफाई किया है उसमें हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ को मात्र निराशा ही हाथ आई है क्योंकि हिमाचल प्रदेश का अपना वेतन आयोग न होने के कारण पंजाब वेतन आयोग को ही हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए लागू किया जाता है। संघ को लगता है कि प्रदेश में अफसर शाही ने मनमर्जी से पे स्केल इनिशियल के वजाय मिनिमम पे बैंड और ग्रेड पे के आधार पर दिया है जबकि पंजाब में नए वेतनमान के निर्धारण में प्रारम्भिक तौर पे 2.25 और 2.59 के गुणांक का विकल्प दिया है। पहले हिमाचल में भरती एवं पदोन्नति नियमों के तहत लगे हज़ारों कर्मचारियों को अनुबंध पर लटकाया गया है फिर नियमित के बाद इनका इनिशियल छीन लिया गया। हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ जिला मंडी यह मांग करता है कि हिमाचल में शत प्रतिशत पंजाब वाला पे कमीशन लागू किया जाए जिससे हिमाचल और पंजाब के कर्मचारियों में जिनकी एक ही दिनांक की नियुक्ति हुई हो उनकी 1 जनवरी 2016 को वेतनमान में समरूपता बनी रहे साथ ही यह भी मांग की है कि 4-9-14  टाइम स्केल को जिसे इस वर्ष 3 जनवरी से बंद करने का निर्णय लिया गया है। उसे भविष्य में बंद न किया जाए साथ ही 31 दिसम्बर 2021 तक कर्मचारियों को मिलने वाले वाले 4-9-14 टाइम स्केल के लाभ को वेतनमान निर्धारण में इसकी गणना सुनिशिचत किया जाए जैसा कि पंजाब वेतन आयोग में टीजीटी मामले में ग्रेड पे 5000 रूपए प्रारंभिक वेतन 18450 तो 2.25 के गुणांक से 41512 है। यह 3600 ग्रेड पे के मैट्रिक्स में 41600 के लगभग है जबकि हिमाचल सरकार के संशोधित वेतनमान मेंटीजीटी शिक्षकों को 38100 में ही रखा गया है। संघ ने सरकार से यह भी मांग की है कि सभी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए साथ ही विज्ञान अध्यापक का साइंस प्रैक्टिकल अलाउंस जो वर्ष 2003 से 150 दिया जा रहा है उसे विज्ञान अध्यापकों कि वार्षिक इन्क्रीमेंट में समायोजीत किया जाए। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला मंडी सरकार से यह भी मांग करता है कि 2.25 , 2.29 गुणांक क साथ ही तीसरे 15 प्रतिशत विकल्प को भी यथावत रखा जाए। इस विर्चुअल बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सी आर आज़ाद, कृष्ण यादव, मोज कटोच, जिला मंडी वित सचिव व जोगिन्द्र नगर खंड के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, सरकाघाट खंड के अध्यक्ष शशि शर्मा, गोहर खंड के अध्यक्ष प्रवीण पराशर एवं महामंत्री चाँद राम, बल्ह खंड के अध्यक्ष पवन कुमार, धर्मपुर खण्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र पठानिया, सोहन सिंह पवन कुमार, कार्यालय सचिव किशोरी लाल, महिला विंग की जिला महामंत्री धर्मा, सीमा अंजू आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *