मदन लाल ठाकुर बने ऑल इण्डिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष

Listen to this article

सुरभि  न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। वर्तमान में कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के महा सचिव व जोगिन्द्र नगर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी मदन लाल ठाकुर ने सोमवार को मुल्थान में पत्रकारों को प्रेस वार्ता में बताया कि लगभग 15 वर्षों से  निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य किया है। उनकी ईमानदारी और कर्मठता को मद्धेनज़र रखते हुए बैजनाथ के पुर्व विधायक किशोरी लाल ने उनका नाम कार्यकर्ताओं की ऊंची पंक्ति में शामिल किया है।  जिस के लिये उन्हें ऑल इण्डिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी में जिला कांगड़ा कांग्रेस कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिस कारण बैजनाथ क्षेत्र के छोटा भंगाल के कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। मदन लाल ठाकुर ने कहा कि उनकी  ताजपोशी से पार्टी के प्रति ओर भी स्नेह बढ़ गया है। ऑल इण्डिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी ने उन्हें जो पदभार सौंपा है उसका बखूबी निर्वहन करेंगे तथा पार्टी जब कभी भी उन्हें जो कार्यभार सौंपेगी उन्हें हमेशा ही पूरी ईमानदारी, लग्न व पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी को ओर भी मज़बूत करने लिए आगे रहेंगे। मदन लाल की इस ताजपोशी के लिए बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य कविता ठाकुर, बड़ा ग्रां कांग्रेस के वूथ अध्यक्ष प्राकम चंद, छोटाभंगाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मुल्थान पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार, छोटाभंगाल महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शांता कुमारी, मेहर सिंह, अशोक कुमार, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि न बधाई दी। मदन लाल ठाकुर ने इसके लिए ऑल इण्डिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान, सयुंक्त संगठन मंत्री सुरेश अवस्थी, राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, बैजनाथ के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी तथा बैजनाथ कांग्रेस कार्यकारिणी का तहदिल से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *