पठानकोट पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी से लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक ने की खास मुलाकात

Listen to this article

 

निखिल कौशल कुल्लू। पठानकोट पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनावों में चेन्नई सरकार को एक बार फिर सत्ता पर बिठाने के लिए या कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अपनी पूरी ताकत झोंक डाली है,वही स्फेरिस में गुरुवार को प्रियंका गांधी ने पठानकोट में एक विशाल रैली भी की है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पठानकोट हवाई अड्डे पर लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक एवं भोआ विधानसभा के ऑब्जर्वर रवि ठाकुर विशेष तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान रवि ठाकुर ने कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के साथ एक खास मुलाकात भी की और उन्होंने लाहौल स्पीति की भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में प्रियंका गांधी को विस्तार से बताया वही भोआ विधानसभा की भी फीडबैक विशेष तौर पर उन्हें दी। रवि ठाकुर ने प्रियंका गांधी को कहा कि वे उन्हें एडवांस में ही चुनाव जीतने की बधाई देते हैं और यह दावा करते हैं कि पंजाब के साथ-साथ हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है रवि ठाकुर ने कहा कि बात अगर पंजाब के भोआ विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल भारी मतों से जीत रहे हैं साथ ही साथ पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का भी रास्ता साफ हो गया है । रवि ठाकुर ने इस दौरान प्रियंका गांधी को पठानकोट ,सुजानपुर और भोआ से कांग्रेस प्रत्याशियों से भी मिलवाया। यही नहीं रवि ठाकुर ने प्रियंका गांधी का पठानकोट एयरपोर्ट पर लाहुली परंपरा के अनुसार खतक पहना कर उनका स्वागत किया। इस खास मुलाकात में रवि ठाकुर ने प्रियंका गांधी को लाहौल स्पीति के बारे में जानकारी तो जी ही साथ ही साथ गांधी परिवार से उनके परिवार के पुश्तैनी रिश्तो के बारे में भी अवगत करवाया। यहां बता दें कि गुरुवार को पठानकोट में कांग्रेस की एक विशाल रैली का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पठानकोट पहुंची थी कांग्रेस की इस चुनाव की महारैली में जहां हजारों लोगों ने शिरकत की वहीं प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को पूरा पठानकोट शहर सहित करीब तीन हलकों के मतदाता यहां पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *