आनी में फनौटी पंचायत के जुहड़ वार्ड में महिलाओं ने छेड़ा स्वच्छता और कच्ची शराब बन्द करो अभियान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। आनी खण्ड की ग्राम पंचायत फनौटी के जुहड़ वार्ड के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान छेड़ा। जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। सफाई अभियान के दौरान महिलाओं ने गांव के रास्ते, नालियों और गलियों की सफाई की। जुहड़ वार्ड के पूर्व सदस्य रोशन लाल शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की एकजुटता के चलते गांव में कच्ची शराब पर भी पाबंदी लगाने में कामयाबी हासिल हुई है। जिसका सकारात्मक प्रभाव गांव की युवा पीढ़ी पर पड़ा है। इस अभियान में जुहड़ वार्ड की पंच कमला देवी, रीना देवी, गीता देवी, मथुरा देवी, बीना देवी, निशा कुमारी, लता देवी, यशोदा देवी, जिंदी देवी, दीक्षा देवी, रोतु देवी, कलावती देवी, सरसा देवी, मोनिका देवी, बबिता देवी, रंजना देवी, सीमा देवी आदि महिलाओं ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *