सुरभि न्यूज़ कुल्लू
आज जिला मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर में एक मकान में अचानकआग लग गई। जिसमें एक महिला और उसका पति आग से झुलस गए जबकि हवाई शियाह में गौशाला जल कर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर में राजकुमार के रसोई धर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिस पर अग्निशमन के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में एक महिला आरती और उसका पति राजकुमार झुलस गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों कि हालत ठीक बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्होेंने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और मकान को जलने बचाया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में माकन मालिक राजकुमार का लगभग डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार जिला की गड़सा घाटी के हवाई शियाह गांव में दोपहर को आग लगने से एक गौशाला जल गयी। गौशाला के मालिक देवराज ने बताया कि गौशाला में बंधी गाय को बचा लिया गया है। जबकि गावों के लोगों ने अपने स्तर पर गौशाला में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना मिलते ही कुल्लू से अग्निशमन के कर्मचारी भी वाहनों के साथ हवाई शियाह के लिए रवाना हो गए हैं।
2022-03-06