स्नो फेस्टिवल के आयोजन पर किब्बर गांव में लोकगीतों पर जमकर थिरके पर्यटक  

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ काजा
स्पीति घाटी के तोद जोन का कार्यक्रम स्नो फेस्टिवल के तहत किब्बर  गांव में हुआ है। जिसमें मुख्यातिथि एसडीएम गुजींत सिंह चीमा ने शिरकत की। यहां पर पारम्परिक बर्तन, जन जीवन से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। वहीं बर्फ से स्तूपा की कलाकृति बनाई गई थी इसके साथ ही बर्फ टेबल भी बनाए गए थे जोकि आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्यातिथि गुजींत सिंह चीमा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्पीति की संस्कृति के बारे जानकारी एकत्रित की। स्नो फेस्टिवल में किब्बर के देवता को आमंत्रित किया गया था। वहीं लामागणों ने विशेष पूजा अर्चना की। स्नो फेस्टिवल में कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। किब्बर गांव की महिलाओं ने टशी नृत्य पेश करके खूब समा बंधा। किब्बर गांव के पुरूषों ने खर नृत्य पेश किया।
महिला मंडल कीह गांव की महिलाओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। लोसर गांव के युवकों ने याक नृत्य पेश कर खूब दर्शकों को हंसाया।  लोसर गांव के युवकों ने डेकर स्थानीय भाषा में नाटक पेश किया। किब्बर में दांचग भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गांव के सभी बच्चों और पुरूषों दांचग में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम गुजींत सिंह चीमा ने कहा कि स्नो फेस्टिवल का आयोजन जिस जिंदादिली से यहां पर हो रहा है वह काबिले तारीफ है।
इससे पर्यटन को काफी प्रचार प्रसार मिल रहा है।  पर्यटको ने इस फेस्टिवल का भरपूर आनंद लिया। फेस्टिवल में प्रदर्शनी लगाकर दर्शकों को पुरानी चीजों को देखने का मौका मिला। स्पीति के विकास को संस्कृति को सहेजने  की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर एक्सइन जल शक्ति विभाग मनोज नेगी सहित किब्बर पंचायत प्रधान, महिला मंडल व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *