आनी होनहार बेटी रुचि ने भरी कामयाबी की उड़ान

Listen to this article
सुरभी न्यूज़ ( सी आर शर्मा)  आनी। आनी उपमण्डल के अंतर्गत निथर क्षेत्र के  ढ़माह गांव की होनहार बेटी रुचि ने। 5 मई 2002 को ढ़माह गांव में गरीब किसान तारा चन्द व  सुनीता देवी के घर जन्मी रुचि का जीवन बचपन से संघर्षपूर्ण रहा। घर की कमजोर पारिवारिक परिस्थिति और पिता की बीमारी के कारण रुचि की पढ़ाई का जिम्मा उसके नाना सतीश कुमार ने उठाया। रुचि ने पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और कब्बड्डी में दो बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नाना व शारीरिक शिक्षक की प्रेरणा से रुचि ने स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर में दाखिला लिया और वहां पढ़ाई के साथ कब्बड्डी खेल में अपनी प्रतिभा को और दक्ष किया और दो बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रूचि ने बताया कि 19 अप्रैल को वह इंडिया कैंम्प में भाग लेने जा रही है.जो उसके लिए खुशी की बात है। रुचि का कहना है कि हाल ही में स्पोर्ट्स कोटे से उसका चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल हुआ है जो उसके माता पिता व दो भाईयों व स्वयं उसके लिए बड़े गौरव की बात है। इस उपलब्धि से रुचि के नाना सतीश कुमार फुले नहीं समा रहे। उन्हें गर्व है कि उनकी दोहती ने विकट परिस्थितियों से जूझते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए डटकर मुकाबला किया और अपने दृढ़ निश्चय से अपने की हासिल किया। रुचि का यह संघर्ष समाज के लिए एक प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *