सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी की दो महिलाओं को प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानित 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़(सी आर शर्मा) आनी। आनी क्षेत्र की दो महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सरकार द्वारा प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया। इन महिलाओं में आनी के शमशर गांव की सामाजिक कार्यकर्ता मीनाक्षी शर्मा पत्नी सत पाल जो राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन  की खण्ड समन्वयक हैं और दूसरी महिला चन्द्रकान्ता नेगी हैं जो निरमण्ड के बागीपुल क्षेत्र से सम्बंधित और पूर्व में पँचायत की प्रधान भी रह चुकी हैं। आनी क्षेत्र की ये दोनों महिलाएं महिला सशक्तिकरण व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहीं हैं। इन्हें यह पुरस्कार शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भाजपा महिला मोर्चा के आयोजित मनस्वी कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *