आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में धुमधाम से बनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। भाजपा मंडल आनी द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस राजा रघुवीर मेला मैदान में धुमधाम से मनाया गया। प्रात: 10:00 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया जिसे एलईडी के माध्यम से सुना गया। उसके बाद नए मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर का पदाधिकरी  व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मंंच पर विराजमान आनी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बिहारी लाल का मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर समानित  किया। वहीं स्थानीय विधायक  किशोरीलाल सागर और बरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल का युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को 42वें स्थापना दिवस की बधाई दी गई।
कार्यक्रम में आनी खण्ड के विभिन्न महिला मण्डल की महिलाओं ने अपनी  रंगारंग प्रस्तुति प्रस्तुत की। बूथ त्रिदेवों को किट वितरित करके आज से बूथों की  पदयात्रा शुरू की गई । 30 अप्रैल तक 144 बूथ तक यह यात्रा पूरी की जाएगी। जिसमें सभी बूथ पर त्रिदेवों को नाम पट्टिका और सामाग्री वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नाटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय दूनी चंद, जिला सचिव योगेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, वरिष्ट नेता टिकम बन्धुं, मंडल महामंत्री शेर सिंह, अशोक ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद, जिला आईटी संयोजक आशीष शर्मा, शशि मल्होत्रा, अंजना भारती, आशा ठाकुर, सुशीन लौकी, जीवन ठाकुर, देवेन्द्र नेगी, योगेश भार्गव, लीला चन्द, जीवन चौहान, धर्मपाल, हरीश मेहता, रीना भारद्वाज, कमला वर्मा, राजेश व दलजीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *