सुरभि न्यूज़ कुल्लू। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में हुए आम आदमी पार्टी के रोड शो में भारी भीड़ देख कर हिमाचल प्रदेश में सत्तासिन भाजपा तथा कोंग्रेस दोनों पार्टियों को सोचने पर् मजबूर कर दिया है। इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जिस कारण राजतिनिक के दोनों दलों ने सियासी सरगर्मियां तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के मंडी रोड शो पर प्रदेश कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे रोड शो आम होते आये है जो हमेशा फ्लॉप ही होते है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की तुलना मदारी से करते हुए कहा कि जैसे मदारी डुगडुगी बजाता है तो कुछ लोगों की भीड़ खड़ी हो जाती है, वैसे ही आप पार्टी ने रोड शो के नाम पर हजार-डेढ़ हजार लोगों को इकट्ठा करने से सरकार नहीं बनती। उन्होंने दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री निशाना साधते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन पर जो ईडी कार्रवाई हुई है उसे देखते हुए दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान पर झांक देखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामलों के कारण आप पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बना पाई है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपनी जगह बनाना नामुमकिन है जैसे चार राज्यों में भाजपा की जीत हुयी है उसके आधार पर ही हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने का कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दावा किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश को आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर बदनाम किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। इसका जबाब प्रदेश की जनता देना जानती है और समय आने पर जवाब दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हिमाचल आकर अपनी पार्टी का कार्य कर सकते है यह उनका अधिकार है, लेकिन हिमाचल आकर घटिया राजनीति कर देवभूमि को बदनाम न करें। रोड शो के बारे में कहा कि आम आदमी पार्टी के मंडी में आयोजित रोड शो से ज्यादा भीड़ राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर के शुभारंभ पर थी।
2022-04-07