सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) सुखबाग। लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। सुखबाग में गत चालीस वर्षों से मनाये जा रहे महा सरस्वती माता मेले का आज शुभारंभ खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा विवेक चौहान ने किया । मेले आगाज शुभायात्रा से धूमधाम से किया गया जिसमें स्थानीय लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया है। इस दौरान चौंतड़ा, पस्सल व सुकबाग स्कूलों के च्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत किए। लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों के सहयोग से सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा| इस मौके पर उपस्थित स्थानीय पंचायत प्रधान विशाल सिंह राठौर ने मुख्यातिथि बीडीयो विवेक चौहान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान टिक्करी पंचायत के प्रधान, तलकेहड़ पंचायत के प्रधान, चौंतड़ा पंचायत के प्रधान, व्यापार संघ चौंतड़ा के प्रधान अविनाश, व्यापार मंडल चौंतड़ा के प्रधान विजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले का समापन तेरह अप्रेल को स्थानीय विधायक प्रकाश राणा द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी पस्सल पंचायत के प्रधान विशाल सिंह गोल्डी ने दी।
2022-04-07