आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कांग्रेस पार्टी की जीत को करेंगे सुनिश्चित:पिंगला भंडारी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (निखिल कौशल) कुल्लू। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए कमर कस ली है। जहाँ हर तरफ़ चुनाव को लेकर रणनिति बनाई जा रही है वहीं बंजार ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा पिंगला भंडारी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महिला कार्यकर्ताओ के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिंगला भंडारी ने पेट्रोल डीजल, रसोई गैस व अन्य वसतुयों की बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंजार ब्लॉक में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में बहुत सी महिलाओं को जोड़ा जाएगा और आने वाले 2022 के चुनावों में भारतीय कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे। इस बैठक में महिला कांग्रेस की महासचिव पूनम ठाकुर, महिला कांग्रेस बंजार की उपाध्यक्ष व बजौरा जॉन की अध्यक्षा सरिता ठाकुर व महिला मंडल के प्रधान मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की लगभग 60 से अधिक महिलाओं ने मीटिंग में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *