भगवती युवकमंडल ने थबोली गांव में स्थित देउरी माता प्रांगण में रंगाई कर दिया भक्ति में शक्ति का संदेश

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी। नेहरू युवा केंद्र  व युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत भगवती युवक मंडल थबोली के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया और गांव में स्थित माता देउरी की पावन स्थल की साफ सफाई कर भक्ति में शक्ति का संदेश दिया।  स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान युवक मंडल द्वारा गांव की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान युवक मंडल ने गांव के आस पास उगी भांग उखाड़ी, प्लास्टिक एकत्रित किया और झाडिय़ां भी काटीं। रंगाई तथा सफाई अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन युवक मंडल के प्रधान  पिंकू शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में गांव के बरिष्ठ सदस्यों ने अपना सहयोग किया। बरिष्ठ गांव के सदस्य पूर्ण चंद, बंशी लाल, पूर्व उपप्रधान कपूर चंद, मंगल दास, चिंगु राम, वार्ड सदस्य श्याम लाल आदि ग्रामवासियों  का कहना है कि गांव के विकास और परिवर्तन के लिए युवक मंडल अहम भूमिका निभा आ रहा है।
युवक मंडल थबोली के सचिव टेक चंद शर्मा का मानना है कि स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम तब तक सफल नहीं हो सकते, जब तक ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी नहीं होगी। गांव के बरिष्ठ युवाओ  ने युवकों को नशे से बचने की सलाह दी। इस दौरान लोगों को कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। युवक मंडल के प्रधान पिंकू शर्मा ने बताया की युवक मंडल द्वारा समय-समय पर गांव में तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं, ताकि लोगों को ज्यादा से जागरूक किया जा सके और युवाओं को इस तरह के अभियानों में जोड़ा जा रहा है, ताकि युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जा सके।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश शर्मा, झावे राम शर्मा, कर्म चंद शर्मा, संतीश कुमार शर्मा, कुंदन शर्मा, चमन लाल शर्मा, छज्जू राम शर्मा, सुरेश भारद्वाज, डोला राम शर्मा, सतपाल शर्मा, जीवन शर्मा, अजित कुमार, प्रकाश शर्मा, धीरज शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, तारा चंद शर्मा, विनोद कुमार, पवन कुमार, पर्स राम, अमन शर्मा, मोहिंदर शर्मा, लीला चंद , यशपाल शर्मा, गंगा दत्त, तारेश भारद्वाज, काकू शर्मा विवेक शर्मा, स्वतंत्र कुमार, रजनीश शर्मा, अनिल कुमार, परस राम, टिक्कम राम, सन्नी शर्मा, विकास शर्मा, प्रेम चंद, आशीष भारद्वाज, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, मुनीश शर्मा, भव्यांश शर्मा, हिमांशु शर्मा सहित युवक मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *