जिला कुल्लू के आनी  में 14 से 16 जुलाई तक होगा खेलों के विकास के लिए खेलो आउटर सिराज कार्यक्रम का आयोजन 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी
सी आर शर्मा
युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को बढाने और  छुपी खेल प्रतिभागियों को उभारने के उद्देश्य से उपमण्डल मुख्यालय आनी में आगामी 14जुलाई से 16 जुलाई तक “खेलो आऊटर सिराज”कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्पोर्टस ब्रांड यू ऍफ़ एल सीएमडी मास्टर भूपेश द्वारा खेल संस्कृति को दोबारा से पुनर्जीवित करना है। व्यक्ति के जीवन में खेल और फिटनेस का महत्व अमूल्य है। मास्टर भुपेश का मानना है कि खेल खेलने से खिलाड़ी में टीम भावना का विकास होता है और रणनीतिक सोच, विश्लेषणात्मक सोच, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण और जोखिम लेने का विकास होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति समान रूप से स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की ओर ले जाता है। खेल हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आउटर सिराज ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। इस जबरदस्त क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने की जरूरत है। यह समय है कि हम युवा प्रतिभा को प्रेरित करें उन्हें शीर्षस्तर का बुनयादी ढांचा और उच्चतम स्तर का प्रशिक्षण दें। आउटर सराज प्रदेश में और भारत वर्ष में उभरती हुई खेल शक्ति बनने के सपने को अपने युवाओं के माध्यम से साकार कर सकता है। खेल विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय कोच नवल ठाकुर ने बताया कि हमारे देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करके और आउटर सराज को एक महान खेल क्षेत्र के रूप में स्थापित करके जमीनी स्तर पर आउटर सराज में खेल संस्कृत को पुनर्जीवित करने के लिए खेलो आउटर सराज प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई महीने की 14.15 व 16 को किया जाना है। नवल ठाकुर वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच रह चुके हैं। इस प्रतियोगिता में मैराथन (पुरुष, महिला), वॉलीबॉल (पुरुष), कब्बड्डी (पुरुष), योगा (पुरुष, महिला) तथा महिला रसाकसी का आयोजन किया जायेगा। 14 जुलाई को प्राइड ऑफ आऊटर सराज  के नाम से महिलाओं की पारम्परिक वेशभूषा में सामुहिक नाटी से इस प्रतियोगिता का आगाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *